पटोला शब्द का हिंदी अर्थ क्या होता है ? Patola Meaning in Hindi

अगर आप गाने सुनने का शोक रखते हो तो आप कई सारे ऐसे शब्द सुनते होंगे जो अपरिचित होंगे। उन शब्दो के बारे में आप नहीं जानते होंगे और शायद आपको उन शब्दो की भाषा भी पता नही होगा की वह कौनसी भाषा हैं। ऐसे में आप शब्दो का मतलब नहीं समझ पाते और गाने में आपको मजा नहीं आता होगा। ऐसा ही एक शब्द ‘पटोला’ हैं। इस शब्द को आपने गानों में और अन्य जगहों पर कई बार सुना होगा लेकिन आज के इस पोस्ट में हम Patola शब्द का अर्थ (Patola Meaning in Hindi) के बारे जानेंगे। इसके अलावा हम उदाहरणों के माध्यम से इसका प्रयोग भी समझेंगे।

Patola Meaning in Hindi – (पटोला का हिंदी अर्थ क्या है)

आपने कई बार पटोला शब्द को पंजाबी गांव में सुना होगा। इस शब्द पर एक पंजाबी एलबम सॉन्ग भी आया हैं। इस कारण यह शब्द काफी लोकप्रिय हैं।

पटोला (patola)शब्द का हिंदी में अर्थ ‘गुड़िया के द्वारा पहने जाने वाले कपड़े’ और ‘रेशमी जोड़ा’ होता हैं लेकिन फ़िल्मी या पंजाबी गानों में इस शब्द को हीरो अपनी संगिनी को रेशम के कपड़ो की तरह सुन्दर बताने के लिए करते है

लेकिन यह सामान्य भाषा में किसी गुड़िया जैसी ख़ूबसूरत और तैयार लड़की व लड़के के लिए उपयोग किया जाते हैं। वैसे तो यह शब्द मुख्यतः पंजाबी भाषा में उपयोग किया जाता है लेकिन यह पंजाबी भाषा का शब्द नहीं हैं।

patola meaning in hindi
patola meaning in hindi

भले ही ‘पटोला’ शब्द बेहद ही लोकप्रिय शब्द है लेकिन यह शब्द किसी भी मुख्य भाषा का शब्द नहीं है बल्कि एक बोलचाल की भाषा का शब्द है। जैसा कि मैं आपको पहले भी बता चुका हूं कि इस शब्द का उपयोग बोलचाल की भाषा में ही किया जाता है यानी कि हम किसी सुंदर लड़कियां किसी लड़के को जब वह जमकर आता है तो पटोला कह सकते हैं।

यह भी पढ़े :

पटोला की अंग्रेजी देखे तो ऐसा कोई परफेक्ट अंग्रेजी शब्द भी नहीं होता है लेकिन इसे अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग अंग्रेजी शब्द के द्वारा उपयोग किया जा सकता है। जैसे की ‘आज तू पटोला लग रही हैं’ की अंग्रेजी ‘You are looking so beautiful today’ हो सकता हैं।

इस शब्द को समझना थोड़ा सा मुश्किल है इसलिए मुझको कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझेंगे जिससे कि यह हमारे दिमाग में अच्छी तरीके से आ सकेगा।

Patola Word Uses Examples – (पटोला शब्द के प्रयोग)

किसी भी शब्द को समझने के लिए उदाहरण सबसे बेहतरीन माध्यम होते हैं और यही कारण है कि हम बचपन से ही शब्दों को उदाहरण के माध्यम से सीखते हैं। अगर बात व्याकरण की हो तो उदाहरण और भी अधिक काम आते हैं। पटोला शब्द के कुछ उदाहरण निम्न हो सकते हैं :

1) जब तू पटोला बनकर निकलती है हर किसी की नजर तेरी तरफ रहती है।
English : When you get dressed up and ready, everyone’s eyes stay on your side.

2) यह लड़कियां में से पटोला बनकर बाहर निकलती है। पता नहीं क्या मामला है?
English : The girl gets dressed up and comes out. Do not know what the matter is?

3) तुम आज खूबसूरत लग रही हो। तुम्हें प्यार करने का मन हो रहा है।
English : You look beautiful today. Today, I’m trying to love you.

4) तुम आज पटोला बनकर कहा जा रही हो?
English : Where are you going after being very beautiful.

पटोला शब्द का अर्थ क्या होता है ?

So Guys, आज किस पोस्ट में हमने पटोला की केमिस्ट्री के बारे में जानना और अब आप यह जानते हैं आप पटोला शब्द का प्रयोग किस तरह से कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपको इस शब्द को लेकर कोई उलझन है तो कमेंट के माध्यम से आप पूछ सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले और ऐसी अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

मेरा नाम Naveen है। मैं हर दिन देश दुनिया, blogging और internet से जुडी जानकारी मेरे इस ब्लॉग hindihelps.com पर upload करता रहता हु।


सम्बंधित पोस्ट ->

Leave a Comment